
पंजाब के अमृतसर में हुए भीषण रेल हादसे में नया मोड़ आ गया है. इस हादसे से रेलवे और स्थानीय प्रशासन बेशक पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि दशहरा कमेटी ने बाकायदा खत लिखकर पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी. साथ ही पुलिस ने दशहरा कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी भी दी थी.
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने दशहरा कमेटी को दिए जवाब में कहा था कि पुलिस को दशहरा कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कोई आपत्ति नहीं है.