
भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष कर रहे थे बेहूदी बयान बाजी, एसपी कार्यालय बिकने की बात पर बेशर्मी की हंसी हंसते दिखे जिलाअध्यक्ष
सूबे की योगी सरकार भले ही उत्तर प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ही सरकार के सपनों पर पलीता लगाते नजर आ रहे हैं, हरदोई में इन दिनों बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर किस तरह रोक लगी इसकी सफाई दे रहे हैं बीजेपी जिला अध्यक्ष का कहना है कि अब थानों में काम ₹100 देकर हो जाता है, पहले कीमत ज्यादा चुकानी पड़ती थी तो भ्रष्टाचार पर रोक तो लगी है , लगाम तो कसी है!
इस पर सामने बैठे किसी शख्स ने कहा कि साहब अब तो एसपी ऑफिस बिक रहा है जिस पर बीजेपी जिला अध्यक्ष शर्मिंदा होने के बजाय बेहूदी हंसी हंसते दिखे और पूछते दिखे क्या वाकई एसपी कार्यालय बिक रहा है उनकी यह हंसी कहीं न कहीं उनकी संलिप्तता को भी भी जाहिर करती है, फ़िलहाल वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में राजनैतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और विपक्षी अब तरह तरह के सवाल उठा रहे है।
बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष ने जिस तरह बयान बाजी की है उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए और पार्टी को उन पर कार्यवाही करनी चाहिए इसके अलावा एसपी ऑफिस पर उठ रहे सवाल को लेकर पुलिस अधीक्षक हरदोई को इस पूरे मसले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।