
परेड ग्राउंड दशहरा मेले को लेकर पुलिस कहने को तो एक सप्ताह से फुलप्रूफ तैयारी का दावा कर रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर जब उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुट गई तो पुलिस की सारी प्लानिंग फेल हो गई। नतीजा यह हुआ कि परेड ग्राउंड में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान गिरने से महिलाएं, बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्थिति तब और बिगड़ गई, जब पुलिस ने बदहवास लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। वहीं, ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी पुलिस फेल साबित हुई और शहर से लेकर हाईवे तक घंटों जाम की चपेट में रहे। परेड ग्राउंड में दशहरा मेला और रावण दहन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जम हुए थे।