
फिल्म, थियेटर के बाद अब अभिनेत्री चित्राशी रावत वेब सीरीज में भी दिखाई देंगी। अरैंज्ड मैरिज कल्चर में बेस्ड इस वेब सीरीज का नाम ‘आफत’ होगा। जिसकी शूटिंग दिल्ली में हुई है। 
यह पूरी तरह से अरैंज्ड मैरिज कल्चल में बेस्ड है। इसमें दिखाया गया कि किस तरह से एक लड़की के लिए लड़का ढूंढने में दिक्कतें आती हैं। मेट्री मोनियल में वैवाहिक विज्ञापन दिया जाता है। इन्हें बहुत ही कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को उनका काम जरूर पसंद आएगा।
उन्होंने बताया कि फिलहाल तो अभी उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही है, लेकिन कुछ फिल्मों में जरूर बातचीत चल रही है। जल्द ही कुछ नई फिल्में साइन करूंगी। हालांकि कुछ एड फिल्में जरूरी आ रही हैं। चित्राशी ने बताया कि मुंबई में रहकर दून को काफी मिस करती हूं। यहां की हरियाली और मौसम मुझे एक नई एनर्जी देते हैं। शादी-समारोह से फ्री होने के बाद पहाड़ घूमने की योजना है।