सीतापुर नैपालसिंह महिला महाविद्यालय में बनती है शराब

सरकार पढाई पर करोडो रूपया खर्च कर रही है लेकिन इसका नजारा सीतापुर मे उलट है जिले में नैपालसिंह महिला महाविद्यालय ऐसा है जहां बच्चों को शिक्षा देने के बजाय अवैध शराब बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब मुखबिर की सूचना पर आबकारी व पुलिस विभाग ने इस महाविद्यालय में छापा मारा।

छापा पड़ते ही वहां शराब से भरी एक वैगन आर कार ने सीओ सिटी योगेंद्र सिंह की गाड़ी को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया। जिसमे सीओ सिटी बाल बाल बचे और उन्होंने भाग रही कार को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस महाविद्यालय में चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, कई हजार शीशियां, रैपर, अल्कोहल, ढक्कन व शराब बनाने के उपकरण व ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि यह शराब यहां से दूसरी जगह भेजी जाती थी। खास बात यह है कि इस नैपालसिंह महिला महाविद्याल के प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति है। हालांकि मौके पर मौजूद एसपी प्रभाकर चौधरी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफ आई आर करने की बात कही है