
घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया प्रकाश में, पीड़िता ने अपने माँ-बाप के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, एसपी क्राइम ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने के दिये आदेश, थाना गभाना इलाका स्थित ससुराल में हुई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके का चुहरपुर निवासी है पीड़ित परिवार।
दरअसल थाना बन्नादेवी इलाका स्थित चुहरपुर निवासी एक दंपति अपनी शादीशुदा बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे, जहां पहुंचकर एक शिकायत पत्र एसपी क्राइम को देते हुए बताया कि उनकी पुत्री की शादी थाना गभाना इलाके में कुछ वक्त पहले हुई थी, जहां 2 दिन पूर्व अपनी बेटी के बुलाने के बाद वहां पहुंचे तो बेटी ने अपने साथ अब चार दिन पूर्व एक घटना होने की बात कहते हुए बताया,,, कि वह घर पर अकेली थी नहाने के बाद बाथरूम से आंगन में आकर बाल काढ़ रही थी कि तभी गांव का ही निवासी एक कालू नाम का युवक घर में घुस आया.
जिसके पास एक तमंचा था और धमकाते हुए उसे पकड़कर कमरे में ले गया, उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी, और जबरन कमरे में ले जाकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दबंग परिवार से ताल्लुक रखता है जिसके कारण वह इस घटना को किसी से कह ना सकी और अब जाकर अपने माता पिता को बताया आरोपी युवक और उसका परिवार दबंग होने के कारण ससुराल स्थित थाना गभाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज न कराकर सीधे एसएसपी ऑफिस उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के लिए पहुंचे हैं, जिसमें एसपी क्राइम ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई का आदेश दिया है।