विजय दिवस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जमकर फायरिंग

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विजय दिवस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जमकर फायरिंग, बीजेपी विधायक का भी बंदूक हाथ में लेकर छत पर निशाना लगाते हुए फोटो हुआ वायरल ।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने वर्धमान स्कूल में विजय दिवस शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के शहर के तमाम नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए, लगभग 1 घंटे चले शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता कानून की धज्जियां उड़ाते हुए आए नजर, कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खुद विधायक दलबीर सिंह बंदूक हाथ में लेकर छत पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं, जब विधायक खुद कानून की धज्जियां उड़ाएंगे तो आम आदमी का क्या होगा, हालांकि आम आदमी जरा सी गलती कर दे तो तुरंत कार्यवाही होती है अब देखना यह होगा की क्षत्रिय समाज के लोगों के खिलाफ कौन और कब कार्रवाई करेगा।