गंगा नहाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई घायल।

अलीगढ़ में गंगा नहा कर भरतपुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, करीब आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, थाना देहली गेट इलाके के मथुरा बाईपास की घटना। जानकारी के अनुसार भरतपुर से करीब 66 श्रद्धालुओं से भरी निजी बस नरौरा घाट नहान के लिए गई हुई थी जो कि आज गंगा नहा कर अपने गंतव्य भरतपुर के लिए वापस जा रही थी कि तभी अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के मथुरा बाईपास से गुजरते वक्त बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई बस के पलटते ही शोर शराबा शुरू हो गया

तो स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इधर पुलिस कंट्रोल रूम को दुर्घटना की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई आनन-फानन में पलटी हुई बस में से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया जिनमें आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है,,,,, हाल ही में हुए 2 बस की टक्कर में करीब दर्जनभर लोगों की मौत से पूरा जिला थर्रा गया था जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने इस दुर्घटना में भी सतर्कता बरती और सभी कार्य समय से पूर्ण किए फिलहाल घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।