नमस्ते इंग्लैंड को दर्शकों ने पहले दिन हाथ जोड़ लिये, बस इतनी हुई कमाई

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड को बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत ही बुरी ओपनिंग लगी है और इस फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ की भी कमाई नहीं की।

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी नमस्ते इंग्लैंड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन एक करोड़ 90 लाख रूपये का मामूली कलेक्शन किया है। देश के कुछ भागों में दशहरा की छुट्टी होने के बावजूद ये फिल्म उसका फ़ायदा नहीं उठा सकी। नमस्ते इंग्लैंड को बनाने में 40 करोड़ रूपये का खर्च हुआ है और इसे 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l अनुमान था कि फिल्म को पहले दिन पांच से सात करोड़ या उससे भी अधिक का कलेक्शन मिल सकता है लेकिन फिल्म का प्रदर्शन बेहद ही लचर रहा l

करीब आठ साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे विपुल की ये फिल्म 11 साल पहले आई नमस्ते लंदन का सीक्वल है। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं, जिस जोड़ी ने इश्क़जादे से धूम मचाई थी। फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें . फिर शादी होती है और अपने देश और पराये देश के लगाव-दुराव और इमोशन को इस फिल्म में दिखाया गया हैl

नमस्ते इंग्लैंड से बड़ी बजट की फिल्मों को एक झटका लगा है। इसी रेंज की अय्यारी, पलटन और यमला पगला दीवाना फिर से भी बुरी तरह फ्लॉप रहीं। अर्जुन और परिणीति के करियर के लिए भी भी ये बड़ा झटका है।