
बिग बॉस 12 के घर में नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं. शो में कैप्टेंसी के लिए ऐसा टास्क दिया है, जिसके चलते सभी घरवालों के सीक्रेट्स सामने आ रहे हैं. दीपक ठाकुर और शिवाशीष मिश्र के बीच कैप्टेंसी टास्क के लिए मुकाबला शरू हो गया है. कप्तान बनने के लिए टास्क के दौरान दीपक, दीपिका कक्कड़ को मसका लगाते दिखे. दीपिक, दीपिका को दीदी बोलते हुए भी नजर आए. उन्होंने दीपिका के लिए गाना भी गाया.
बता दें कि दीपक और शिवाशीष के बीच कैंप्टेंसी टास्क के लिए गुरुवार रात के शो में जंग शुरू हो गई. दोनों के सामने बिग बॉस कई ऐसे खुलासे करते हैं जो घर में मौजूद कंटेस्टेंट से जुड़े हुए हैं. पिछले एपिसोड में 4 सदस्यों के सीक्रेट्स सामने आ चुके हैं.दीपक और शिवाशीष ने 2 सीक्रेट्स का सही अंदाजा लगाया था. इसी बीच सुरभि और श्रीसंत एक बार फिर से एक दूसरे के ऊपर चीखते-चिल्लाते नजर आए.
वहीं टास्क के दौरान जसलीन मथारू का भी एक सीक्रेट बाहर आया. बिग बॉस ने सनसनी सीक्रेट में सवाल पूछा कि ‘मेरा एक फेमस सेलिब्रटी के साथ गहरा रिश्ता है और ये मेरे अभी के पार्टनर को भी नहीं पता हैं. इस सवाल का शिवाशीष ने सही जवाब दिया. उन्होंने जवाब में जसलीन का नाम लिया, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें एक प्वाइंट दिया