
लड़कियों का मन करता है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड कभी उन्हें किसी सप्राइज डेट पर लेकर जाए या उन्हें कोई गिफ्ट दे। लेकिन अकसर लड़के इस काम में बड़े लापरवाह होते हैं और लड़कियों की इस ख्वाहिश को पूरा नहीं कर पाते।
गर्लफ्रेंड की चाहत हाेती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड किसी ख़ास मौके के बिना भी उन्हें फूल या कोई तोहफा दे। इसके अलावा अगर उनका ब्वॉयफ्रेंड सप्राइज देते हुए गर्लफ्रेंड काे किसी आउटिंग, पिकनिक या लॉग ड्राइव पर ले जाने का प्लान बनाएं, तो गर्लफ्रेंड बहुत खुश होती है। लेकिन अफसोस सभी एेसा नहीं कर पाते।
ब्वॉयफ्रेंड कभी-कभी गर्लफ्रेंड के लिए उनका पसंदीदा खाना बनाए, ताे लड़कियाें काे बहुत अच्छा लगता है, चाहे फिर वह मैगी ही क्याें न हाे। पर सभी ब्वॉयफ्रेंड एेसा नहीं करते।
लड़कियों काे अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाना बहुत पसंद हाेता है। लेकिन लड़के अकसर बोरियत की बात कहकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जाने से मना कर देते हैं, जिससे लड़की का दिल टूट जाता है।
ज्यादातर लड़कियाें की चाहत होती है कि उनका बॉयफ्रेंड उनका हाथ थाम कर उनके साथ डांस करे। लेकिन लड़के डांस में ज्यादा रुचि नहीं लेते, जिस वजह से लड़कियाें की ये ख्वाहिश अधूरी ही रह जाती है।