
देश भर में चल रहे मी टू अभियान के तहत बॉलीवुड से अब एक और नाम जुड़ गया है। निर्माता और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह पर फिल्म अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बता दें कि एलनाज नौरोजी गायक संगीतकार गुरु रंधावा के साथ एक सुपरहिट गाने में नज़र आई थी और उन्होंने अभी हाल ही में सैफ़ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज़ में भी काम किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि नमस्ते इंग्लैंड के प्री प्रोडक्शन के दौरान उनकी भेंट निर्माता-निर्देशक निर्देशक विपुल शाह हुई थी। जिसके बाद विपुल अमृतलाल शाह ने उन्हें भूमिका देने के बहाने उनके करीब आते गए और उनके साथ बदतमीज़ी की ।
एक समय ऐसा भी आया कि जब एलनाज नौरोजी को यह लगा कि अब उन्हें विपुल अमृतलाल शाह द्वारा किए जा रहे अत्याचार के आगे घुटने टेक देना चाहिए लेकिन बाद में उन्होंने पाया की अगर वह ऐसा करती है तो अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद उन्होंने विपुल अमृतलाल शाह से बात की जो कि उन्हें न तो फिल्म में ले रहे रहे थे और ना ही मना कर रहे थे।
इससे पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ के आरोप लगाये थे और फिर एक एक कर विकास बहल, आलोक नाथ, साजिद खान और सुभाष घई सहित कई लोग फंसे।