दशहरा 2018: श्री राम के विजय उत्सव पर जानें उनके कुछ खास मंदिरों के बारे में चलें जम्‍मू के रघुनाथ मंदिर

जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू शहर के मध्य में प्राचीन रघुनाथ मंदिर स्थित है। यह मन्दिर काफी आकर्षक आैर कलात्मकता का श्रेष्ठ उदाहरण है। भगवान राम को समर्पित इस मंदिर का निर्माण 1857 में महाराजा रणवीर सिंह और उनके पिता महाराजा गुलाब सिंह द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर को 1835 में राजा गुलाब सिंह ने बनवाना शुरु किया था, आैर इसको पूरा किया उनके पुत्र राजा रणवीर सिंह ने। 

मंदिर का स्वरूप 

इस मंदिर की भीतरी दीवारों पर तीन तरफ सोने की परत चढ़ी हुई है। रघुनाथ मंदिर को बाहर से देखने पर लम्बार्इ में फैले पांच कलश नजर आतें हैं। इसके गर्भ गृह में राम, सीता आैर लक्ष्मण की भव्य मूर्तियां हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमे रामायण आैर महाभारत काल के कई चरित्रों की मूर्तियां विभिन्न कक्षों में रखी हुर्इ हैं। ये मूर्तियां गर्भ गृह के चारो ओर बने मंदिर परिसर में बने एक विशाल कक्ष में रखी हैं। मंदिर के कर्इ अंदरूनी हिस्सों में भी सोना लगा हुआ है।