भारत की इन गुफाओं की सैर रहेगी यादगार

रत में चारों ओर फैली प्राकृतिक खूबसूरती, बीच और डेजर्ट के अलावा एडवेंचर के लिए गुफाएं घूमने का प्लान भी बहुत ही बेहतरीन आइडिया है। इंडिया में इतनी सारी खूबसूरत और रहस्यमयी गुफाएं हैं जहां की सैर बेशक आपके यादगार एक्सपीरियंस में से एक होगी। जानेंगे आज इन्हीं प्राचीन और अद्भुत कलाओं से परिपूर्ण गुफाओं के बारे में।

अंजता की गुफाएं

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के अजंता गांव में अजंता की गुफा देश की सबसे खूबसूरत और बड़ी गुफाओं में से एक है। इन गुफाओं की दीवारों पर पेंटिंग्स बनी हुई हैं, जो प्राचीन समय की कला का अद्भुत नमूना हैं। बौद्ध काल में बनी अजंता-एलोरा गुफाओं की कलाकृतियों को देखने दुनिया भर से टूरिस्ट्स आते हैं। कारला, भाजा और कन्हेरी महाराष्ट्र की दूसरी मशहूर गुफाओं में शामिल हैं।

एडाक्कल गुफा
केरल के वेयाड की अंबुकुथी हिल्स में दो प्राकृतिक गुफाएं हैं। एडाक्कल की ये दोनों गुफाएं पवित्र स्थलों के रूप में प्रसिद्ध हैं। एडाक्कल गुफा का मतलब होता है ‘पत्थरों के बीच’, जो प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है।

बोरा गुफा

यह गुफा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्ट्नम जिले में अराकू वैली की अनंतगिरी पहाड़ी में स्थित है। विशाखापट्टनम के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में यह गुफा शामिल है। इस गुफा में आपको शिवलिंग मिलेगा, जिसकी पूजा आस-पास के आदिवासी लोग करते हैं। आंध्र प्रदेश की बेलम और उंडावल्ली गुफाएं फेसम गुफाओं में से हैं।