
सिधौली -सीतापुर: स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत गुरुवार को बीती रात मनवा चौकी से बौनाभारी मार्ग पर बेखौफ बदमाशो ने बाइक सवारो से हजारों की नकदी व कीमती मोबाइल लूट लिये.
अमित शुक्ला पुत्र अनूप शुक्ला निवासी बौनाभारी बुधवार की रात लखनऊ से अपने साथी रबी मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा को बाइक पर बैठा कर गांव आ रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे मनवा चौकी के निकट हाइवे से डेढ़ सौ मीटर दूर बौनाभारी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग व गनेशपुर गांव के बीच तीन बदमाशों ने डंडा मार कर रोक लिया। दोनो को बाइक समेत कच्चे मार्ग पर ले गये । वहाँ तमंचा दिखा कर 50 हजार की कीमत के तीन मोबाइल व तीन हजार की नकदी, एटीम लूट लिये। बदमाशो ने ए टी एम का कोड भी पूछाउनकी बाइक भी कब्जे में ले ली रबी मिश्रा लूट से पहले घर से बात कर रहा था। अचानक बात बन्द हो गयी बदमाश के मोबाइल लूटने पर वह चालू था, इस कारण घरवाले बदमाशो की धमकी भरी सारी बाते सुन किसी अनहोनी की आशंका से गांव के निशांत ,अनूप,ठाकुर गौतम,अंजनी मिश्रा को लेकर बाइक से तलाश करने पहुचे उधर सूचना पाकर अटरिया व सिधौली की यूपी डायल सौ भी पहुच गयी। लोगों को आता देख बदमाश राहगीरों की बाइक छोड़ भाग निकले पीड़ितों नेकोतवाली में तहरीर दे दी है.
पुलिस ने निकटवर्ती गांव गनेश पुर के एक शातिर को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर कई लूट हो चुकी है। बीते माह बदनपुर निवासी एक युवक को पिटायी कर लुटा जा चुका है। जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूर हाइवे के मनवा चौकी पर सिधौली कोतवाली की पुलिस पिकेट मौजूद रहती है.