रेलवे स्टेशन पर सफ़ाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 

अधिकारियों पर लगाया मनमर्जी का आरोप, मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

हरदोई रेलव स्टेशन आज रेलवे विभाग के सविंदा कर्मी सफ़ाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों पर मनमर्जी का आरोप लगाते हुए।मानदेय बढ़ाये जाने की मांग की है।

रेलवे विभाग की ओर से सविंदा पर रखे गए सफ़ाई कर्मचारियों ने आज रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर बताया कि अधिकारी उनकी किसी भी समस्या का समाधान नही कर रहे है।कई बार मानदेय बढ़ाये जाने की मांग को लेकर वो लोग कई उच्चाधिकारियों को अपनी पीड़ा सुना चुके है।जिसके बाद उनको आश्वसन भी मिला मगर आज तक कोई भी इनकी मांग नही पूरी हुई।जिसको लेकर आज सभी सफ़ाई कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर मानदेय सहित अपनी तमाम मांगो को पूरी करने के लिए आवाज उठाई है।