नवरात्रि के नवे दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना

सिधौली-सीतापुर: शारदीय नवरात्रि के नवे दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना क्षेत्र के सजे मा के दरबारो मंदिरो व घरो में धूमधाम हर्षोल्लास व विधिविधान से गई माँ के दरबारो मे पूजा अर्चना कर कन्याभोज का आयोजन किया गया।इसके पूर्व साँयकाल आरती के पश्चात तहसील रोड पर सजे माँ के दरबार मे पधारे श्रीमत परमहंस स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती जी महाराज एवं जिलाकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्री देवेन्द्र सिंह का समिति की ओर से चेयरमैन प्रतिनिधि गंगाराम राजपूत माँ की प्रतिमा देकर सम्मानित किया ।

देर रात माँ के दरबार मे ज्योतिषाचार्य कमल मिश्र व नवनीत शुक्ला यजमान जाग्रत मिश्र व अन्य भक्तों द्वारा विशाल हवन पूजन कराकर पूर्णाहुति दी।समिति अध्यक्ष मुन्नन शुक्ला जांनकारी देते हुये बताया कि कल दिन शुक्रवार को माँ की प्रतिमाएं नगर भ्रमण करने के बाद भटपुर घाट की पवित्र गोमती नदी में विसर्जित की जायेंगी।नगर क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहा,मो0बाज़ार,विवेक नगर बिसवा चौराहा,आदि दुर्गा पूजाओं में ए0के0 अवस्थी,राकेश पाण्डेय राजकुमार जैन,नवल गुप्ता, अमित त्रिपाठी,प्रमोद शुक्ला सरदार,सूरज गुप्ता,बल्लू सिंह स0सोनू सिंह,वैभव जैन, प्रदीप मिश्रा,संजय जैन,परतोष जैन किशोर रस्तोगी,अनिल सोनी अभिनव मिश्र,हरी मिश्र,रिंकू आदि का विशेष सहयोग देखने को मिल रहा है।शाम को आरती के समय पूरे क्षेत्र का माहौल माँ के जयकारों से दुर्गा मय हो जाता है/