मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए यह भक्त करता है इतना कठिन तप जानकर होश उड़ जाएंगे

हर साल नवरात्रि में नौ दिन तक भक्त जन माता रानी की अलग – अलग तरीके से आराधना करते हैं। कोई एक वक्त भोजन करता है, कोई 9 दिन तक सिर्फ फरियाली करते हैं तो कोई नो दिन तक नंगे पांव रहते हैं। लेकिन एक ऐसे शख्स भी है जो कुछ ज्यादा कठिन तप कर मां को खुश करने की कोशिश करते हैं। 

जी हां, बिहार में पटना के रहने वाले नागेश्वर बाबा पिछले 22 सालों से शारदीय नवरात्रि के दौरान अपनी छाती पर 21 कलश रखते हैं। इतना ही नहीं वह 15 दिन पहले से ही मां की आराधना करना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें वह अपने पेट पर बड़े से लेकर सबसे छोटा कलश रखते हैं और 10  दिनों तक एक ही अवस्था में लेटे रहते हैं। वह नवरात्रि के 10 दिन तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। 

नागेश्वर बाबा पर मां का आर्शीवाद इस कदर बना रहता है कि नवरात्रि के बाद भी पहले जैसे ही दिखते हैं आम इंसान की तरह। बाबा पटना के नौलखा मंदिर में हर साल मां दुर्गा की इसी तरह पूजा-अर्चना करते हैं। लाखों लोग नवरात्रि में जब मां के दशर्न करने पहुंचते हैं तो भक्तजन उनकी इस कठिन तपस्या को देखकर आश्चर्य चकित हो जाते हैं। आपको बता दें कि नागेश्वर बाबा पटना के नौलखा मंदिर में हर साल इसी तरह पूजा करते हैं।