
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बा में शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन बुधवार को माँ दुर्गा की आठवी शक्ति महागौरी देवी रुप की पूजा अर्चना विधिविधान से सजे मा के दरबरो व मंदिरो में की गई। प्रातःकाल ज्योतिषचार्य पं0 कमल कुमार मिश्र व आचार्य नवनीत शुक्ला ने तहसील रोड पर सजे माँ के दरबार मे मंत्रोच्चारण के साथ यजमान जाग्रत मिश्र ने माँ को पुष्प अर्पित कर श्रद्धालु भक्तजनो के कल्याण के लिए पूजा करते हुये बताया कि महागौरी का ध्यान करने से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते है इनकी उपासना से भक्तों को धन धान्य प्राप्त हो जाता है। पूर्णतः गौर है इनकी उपमा शंख,चंद्र से की गई.
माँ के वस्त्र,आभूषण,श्वेत है इसलिए ईन्हें महागौरी कहा जाता है।इसके पूर्व रात्रि में भव्य माँ दुर्गा प्रतिमा की आरती हज़ारों श्रद्धालु भक्तजनो की उपस्थिति में अनिल सोनी, किशोर रस्तोगी व अभिनव मिश्र व वाद्ययंत्र रिंकू,और हरी मिश्र ने माँ के दरबार मे जयकारे प्रेम से बोलो जय माता दी………मैं पौड़ी पौड़ी आ गया…..शेरावालिये……आदि से आरती सम्पन्न कराई। आरती के पश्चात देर रात्रि तक प्रसाद का वितरण चलता रहा समिति के अध्यक्ष दिग्विजय शुक्ला ने बताया कि कल महाआरती के पश्चात माँ दुर्गा के दरबारपूजा की को सजाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा।तहसील रोड के अतरिक्त माँ शीतला देवी सिद्धेश्वर,मंदिर,देवी,मो0 बाज़ार महमूदाबाद चौराहा,बिसवा, विवेक नगर सहित कई स्थानों पर नवरात्रि का पर्व भक्तिभाव से मनाया जा रहा है
दुर्गा पूजाओं में प्रकाशानंद फलाहारी बाबा सुन्दरलाल शुक्ल,ए0के0 अवस्थी,राजकुमार जैन,राकेश पाण्डेय,डॉ0 अजय शुक्ला,गोलू सिंह,लकी सिंह,बल्लू सिंह वैभव जैन,संजय जैन, आशीष, गिरजा वासु,अमित,संजय,हिमांशु तिवारी, बलिदानी आदि के साथ सैकड़ो भक्तगणोंकी मौजूदगी नजर आई गुरुवार को आरती के पश्चात माँ के दरबार को सजाने वाले लोगो का विशेष रूप से सम्मान समारोह तहसील रोड पर सजे माँ के दरबार मे हज़ारो की संख्या में उपस्थित भक्तजनो के बीच किया जायेगा.