
हर सब्जियां हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है। सरसों का साग खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन बी मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है।
सरसों के साग के फायदे:
सरसों के साग में भरपूर मात्रा में विटामिन A मौजूद होता है जो आंखों की मांसपेशियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के साथ साथ आंखों की रोशनी को भी तेज करता है।
सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. सरसों का साग शरीर को डिटॉक्सिफाई करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।