फखर जमां के नाम का सही उच्‍चारण नहीं कर पाए मार्क वॉ, सबकी छूटी हंसी

पाकिस्तान के क्रिकेट के उभरते सितारे हैं फखर जमां. किसी टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी पाकिस्तान के लिए एंकर रोल प्ले करती है. वो पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. और, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आबुधाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम के लिए संकटमोचक बने हैं. फखर ने पहली पारी में 94 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पाकिस्‍तान को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया. अपने इस प्रदर्शन के बूते फखर पहले दिन फखर हर कही आकर्षण का केंद्र रहे. लंच के बाद के सेशन के विश्‍लेषण के दौरान उस समय हर तरफ हंसी फैल गई जब ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ फखर के नाम का सही उच्‍चारण नहीं कर सके.

फखर जमां के नाम के उच्‍चारण में मार्क वॉ के यूं अटकने से क्रिकेट फैंस ने भी खूब चुटकी ली. ट्विटर पर कुछ फैंस ने इसका वीडियो शेयर किया. एक क्रिकेटप्रेमी ने तो मजाक के इस पल को उपलब्‍ध कराने के लिए मार्क वॉ को धन्‍यवाद भी दे दिया. इस वीडियो में फखर के नाम पर अटकने के बाद मार्क को ब्रेट ली से सही उच्‍चारण के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है. बाद में उन्‍होंने कहा वे सही उच्चारण के काफी नजदीक थे.