अक्सर कैप लगाए नजर आती हैं शिखर धवन की पत्नी, अब उठाया इस राज से पर्दा

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ही नहीं, उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी और बेटा जोरावर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. आयशा मुखर्जी अक्सर शिखर धवन के मैचों के दौरान जोरावर के साथ स्टेडियम में नजर आती हैं. टीम इंडिया के क्रिकेटरों की पत्नियों की तरह बहुत स्टाइलिश कपड़ों की जगह आयशा अक्सर स्पोर्टी लुक में ही नजर आती हैं. आयशा के लुक की एक और खास बात यह है कि वह अक्सर कैप पहने नजर आती है. 

आयशा अक्सर कैप क्यों पहनती है, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस राज से पर्दा उठा दिया है. आयशा ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए कहा, ‘कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि आखिर क्यों मैं हमेशा कैप लगाए रहती हूं.’

इस सवाल का जवाब इंस्टाग्राम पर देते हुए आयशा ने लिखा- मैं किसी भी छोटी सी बात का फैसला लेने में बेकार का समय बर्बाद नहीं करती हूं. मुझे फिटनेस पसंद है, तो मैं रोज ट्रेनिंग करती हूं, इसके बाद मेरा पूरा समय परिवार के लिए जाता है. उनका खाना बनाना, घर की सफाई, स्कूल छोड़ने जाना, अपने बिजनेस पर काम करना, बच्चों के साथ खेलना, यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाना ये सब मैं खुद ही करती हूं.’