
एएमयू इंतजामिया कश्मीरी छात्रों के आया दबाव में, दोनों सस्पेंड छात्रों का सस्पेंशन लिया वापस, EX-VP सज्जाद रॉथर का बयान– प्रशासन देशद्रोह का मुकदमा करे वापस, अन्यथा सभी कश्मीरी छात्र-छात्रायें कश्मीर को करेंगे घर वापसी, एसएसपी का दो टूक जवाब, जांच के बाद सत्यता के आधार पर ही होगी अग्रिम कार्रवाई।
आतंकवादी मन्नान वानी के जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर में ढेर हो जाने के बाद एएमयू में जनाजा ए नमाज पढ़ने की कोशिश के दौरान आजादी के नारे लगाने वाले कश्मीरी 9 छात्रों को एएमयू इंतजामियां ने दिया था कारण बताओ नोटिस, 2 कश्मीरी छात्रों को किया गया था सस्पेंड, जिसके विरोध में लगातार पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर द्वारा कार्रवाई को वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव, सभी कश्मीरी छात्रों की डिग्री वापस कर कश्मीर वापस जाने की दी थी धमकी, जिसके बाद एएमयू इंतजामियां ने सस्पेंड हुए दोनों छात्रों का सस्पेंशन लिया वापस, वसीम अय्यूब मालिक और अब्दुल हसीम कश्मीरी छात्रों को किया गया था सस्पेंड।
उमर पीरजादा (पीआरओ, एएमयू)
एएमयू में आतंकवादी मन्नान वानी के समर्थन में देशद्रोही नारेबाज़ी करने वाले नौ कश्मीरी छात्रों के नाम,,,,,वसीम अय्यूब मालिक PHD का छात्र-हबीब हॉल-एएमयू, अब्दुल हसीब मीर PHD का छात्र-एमएम हॉल-एएमयू, पीरजादा दानिश शाबिर, ऐयाज अहमद भट्ट, मो. सुल्तान खान, रकीब सुल्तान, समीउल्ला रॉथर, शौकत अहमद लोन, महबुबुल हक, एएमयू इंतजामिया ने इन सभी नौ छात्रों को दिया हुआ था कारण बताओ नोटिस, थाना सिविल लाइन पुलिस ने वसीम अय्यूब मालिक और अब्दुल हसीब मीर को एएमयू ने किया था सस्पेंड, जिनको कश्मीरी छात्रों द्वारा डिग्री वापस कर घर वापसी का दबाव बनाने के बाद एएमयू इंतजामिया ने दोनों आरोपी छात्रों के सस्पेंशन से नाम लिए वापस, लेकिन कश्मीरी छात्र और पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने साफ कहा हम सर सैयद डे तक अपने घर वापसी के फैसले को रोक रहे हैं लेकिन डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा देशद्रोह का लगाया गया मुकदमा अगर वापस नहीं लिया गया तो सभी कश्मीरी छात्र डिग्री वापस कर,,,,,करेंगे घर वापसी।
सज्जाद सुभान रॉथर (पूर्व उपाध्यक्ष, छात्रसंघ, एएमयू)
वहीं एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन और अन्य छात्र नेताओं का कहना है कि इस पूरी घटना में एएमयू इंतजामिया द्वारा कार्रवाई करने में जल्दबाजी सामने आ रही है क्योंकि अगर एएमयू इंतजामियां जल्दबाजी में कश्मीरी 9 छात्रों का नाम नहीं देता तो एसएसपी भी नामजद मुकदमा दर्ज इतनी जल्दी नहीं करते, कश्मीरी छात्रों द्वारा जिस तरह से कहा जा रहा है कि डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन को भी देशद्रोह का मुकदमा वापस ले लेना चाहिए वरना सभी कश्मीरी घर वापसी लड़ेंगे,,,,,, इस पर फैजुल ने कहा कि सोच समझकर बात करें कश्मीरी,,,,,इस मसले पर कश्मीरियों को साथ लेकर डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन से टेबल टॉक करेंगे,,,,,!
फैजुल हसन (पूर्व अध्यक्ष, छत्रसंख, एएमयू)
माजीन (सीनियर पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी)
एसएसपी अजय साहनी का बयान, एएमयू इंतजामियां द्वारा सस्पेंडेड कश्मीरी छात्रों के नाम वापसी पर दिया एसएसपी ने बयान, एएमयू इंतजामियां ने अभी कोई लेटर हमें जारी नहीं किया है, एसआईटी ने एएमयू से चिट्ठी लिखकर सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष मांगे थे, मुकदमा वापस लेना या ना लेना हमारे हाथ में नहीं है, एसआईटी की गठित टीम की जांच के बाद जो सत्य सामने आएगा उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी,,,,हमें कोर्ट को भी जवाब देना होता है,,,,,,