आबकारी विभाग का छापा अवैध शराब बरामद

सिधौली-सीतापुर: आबकारी विभाग एवं पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना कमलापुर के सुजौलिया गांव मे दबिश देते हुए एक कमरे से चार ड्रम एल्कोहल मात्रा लगभग 800लीटर एल्कोहल एवं भारी मात्रा मे खाली शीशियां व रैपर यूरिया एवं अन्य सामान बरामद करते हुए राजेंद्र प्रताप सिंंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी सुजौलिया ,मनोज सिंह पुत्र जगतपाल सिंह अटरिया को गिरफ्तार किया.