फिल्म से ज्यादा रोचक है इसके टाइटल की कहानी, इसलिए नाम रखा ‘जलेबी’

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की प्रोडक्शंस फिल्म ‘जलेबी’ से निर्देशन में डेब्यू करने वाले पुष्पदीप भारद्वाज ने इस फिल्म में अपने ही शहर दिल्ली को दिखाया है. फिल्म की पृष्ठभूमि पुरानी दिल्ली है जहां पुष्पदीप का काफी समय बीता है. पुष्पदीप ने कहा कि दिल वालों की दिल्ली को फिल्माना उनके लिए शानदार अनुभव रहा.

हालिया रिलीज फिल्म ‘जलेबी’ के प्रोमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए पुष्पदीप ने मीडिया बताया, “फिल्म जलेबी की कहानी पुरानी दिल्ली के एक लड़के और यहां आने वाली लड़की के ईदर्गिद घूमती है. फिल्म का हीरो नेताजी की हवेली नाम के मोहल्ला में रहता है. मैं जब थियेटर करता था तो उस दौरान मैं कई नाटकों के लिए पुरानी दिल्ली आता था. मैं इन गलियों में बहुत घूमा है. मेरे कई दोस्त दरियागंज में रहते थे.

उन्होंने कहा, ”फिल्म की शूटिंग उन्हीं गलियों में हुई है जहां मैंने काफी समय बिताया है. पहली फिल्म की शूटिंग ऐसी जगह करना जहां के कोने-कोने से आप वाकिफ हों, कमाल की बात है. मेरे लिए यह काफी फायदेमंद भी साबित हुआ क्योंकि जब आप खुद उस स्थान के बारे में जानते हैं तो ऐसे में आप फिल्म में अपने स्तर से काफी कुछ अच्छी चीजें जोड़ पाते हैं. दिल्ली से मेरी अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं. मेरे लिए यह अनुभव काफी शानदार था.”

https://www.instagram.com/p/BoeVLdSnfjj/?utm_source=ig_embed