शादी की चाहत में अपनी ही 4 वर्षीय पुत्री का कर दिया कत्ल

हरदोई में एक पिता हैवान बन गया।उसने साली से शादी की चाहत में अपनी ही चार साल की बेटी की निर्मम हत्या कर दी और शव को घर के पीछे घूरे में दफन कर दिया और जब बदबू फैली तो उसे नदी में फेंक दिया।पूरे मामले का खुलासा उसके भाई की पत्नी ने कर दिया तो पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह सनसनीखेज मामला हरदोई के पिहानी कोतवाली इलाके के बन्दरहा का है।यहां के रहने वाले सूर्यप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र प्रेमचंद गुप्ता ने 6 सितंबर को अपनी पुत्री करिश्मा 4 के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी जो 13 सितंबर को धारा 363 के तहत तरमीम किया गया।इस मामले की जांच चल रही थी तो पुलिस को गायब बालिका के पिता की तरफ ही शक की सुई घूमी।इसी बीच सूर्यप्रकाश के भाई की पत्नी को उसकी सास ने बताया कि बालिका को उसके ही पिता ने गायब किया।पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी लगी तो उसने बालिका के पिता को पूछताछ के बुलाया जिसके बाद वह टूट गया और सारी कहानी पुलिस को बता दी।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी त्रिगुण विषेन ने बताया कि सूर्यप्रकाश की पत्नी का करीब सवा साल पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसमे उसकी मौत हो गयी थी।उसके बीमा क्लेम का पैसा उसे मिलने वाला है और अब वह दूसरी शादी अपनी साली से करना चाहता है लेकिन उसकी पुत्री शादी में रोड़ा थी।

पुलिस के अनुसार साली से शादी की चाहत पाले सूर्यप्रकाश अपनी ही बेटी के खून का प्यासा बन गया और उसने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया और शव को घर के पीछे घूरे में छुपा दिया।जब ग्रामीणों ने घूरे से बदबू आने की शिकायत की तो उसने शव निकाला और भैंसटा नदी में बहा दिया।पुलिस ने जब घू