VIDEO : ‘जंगली’ के टीजर में देखने लायक हैं जंगल और विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘जंगली’ का टीजर जारी हुआ है। टीजर ऐसा है कि बिना प्रभावित हुए नहीं रहा जा सकता।

जंगल को इतना खूबसूरत काफी दिनों बाद देखा। विद्युत की काया देखकर उन्हें जंगलवासी ही कहा जा सकता है।

विद्युत् ने फिल्म ‘जंगली’ में सात अलग अलग तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया है l इसमें से एक ओट्टा यानि हाथी के दांत का है l विद्युत जामवाल फिल्म ‘जंगली’ में एक हाथी प्रेमी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक खतरनाक शिकारी रैकेट का पर्दाफाश करेगा। इस फिल्म का निर्देशन अमेरिकी फिल्म निर्माता चक रसेल कर रहे हैं।

विद्युत के बारे में मशहूर है कि वे अपने स्टंट खुद ही करते हैं और किसी बॉडी डबल का उपयोग नहीं करते हैं।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर उन्हें चोट लगी हथी। वे उस वक्त भी एक्शन सीन ही परफॉर्म कर रहे थे। चोट सिर पर लगी और काफी खून बहा। सेट पर ही उनकी चोट का इलाज किया गया।