नवरात्रि के सातवें दिन मंगलवार को माँ दुर्गा की कालरात्रि देवी रुप की पूजा अर्चना

सिधौली : सीतापुर ht शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मंगलवार को माँ दुर्गा की कालरात्रि देवी रुप की पूजा अर्चना विभिन्न मंदिरों में सजे माँ दुर्गा के दरबारो व घरो में हर्षोल्लास के साथ की गई ।इसके पूर्व सांयकाल तहसील रोड पर सजे माँ के दरबार में नगर की माताओं बहनों ने माँ जगदम्बा का श्रृंगार पूजन बड़ी ही श्रद्धा व भक्तिभाव से किया। श्रद्धालु सुहागिन महिलाओ ने माँ का श्रृंगार पूजन कर अपने पति की दीर्घायु,परिवार रक्षा व कन्याओं ने अपने लिये मनवांशित वर का आशीर्वाद माँगा। उसके बाद पंडित कमल कुमार मिश्र व नवनीत शुक्ला ने माँ की आरती यजमान जाग्रत मिश्र के द्वारा हज़ारो की संख्या में उपस्थित भक्तजनो उपस्थित में कराई गई.नवरात्रि के सातवें दिन मंगलवार को माँ दुर्गा की कालरात्रि देवी रुप की पूजा अर्चना

ज्योतिषाचार्य पं0 कमल कुमार मिश्र ने बताया कि कालरात्रि देवी की पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि माँ कालरात्रि का स्वरूप देखने मे भयानक है लेकिन यह शुभ फल देने वाली देवी है। इसीलिए इनका नाम शुभांकरी देवी है इनकी नासिका से अग्नि की ज्वाला निकलती है। समिति के अध्यक्ष दिग्विजय शुक्ला ने बताया कि श्री दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति द्वारा सर्वधर्म के लोगो के सहयोग से 21वाँ दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमे 17 अक्टूबर 2018 को रात्रि को हवन पूजन,18 अक्टूबर को महाआरती व 19 अक्टूबर को नगर भ्रमण के पश्चात माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भटपुर घाट स्थित पवित्र गोमती नदी में किया जायेगा।यजमान जाग्रत मिश्र ने बताया कि महाआरती के पश्चात माँ के दरबार को सजाने वाले भक्तों का समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा।सांयकाल आरती अनिल सोनी,किशोर रस्तोगी अभिनव मिश्र व वाद्ययंत्र रिंकू और हरी मिश्र उपेन्द्र त्रिपाठी ए0के0 अवस्थी लकी सिंह,बल्लू सिंह,वैभव जैन,संजय जैन,के द्वारा सम्पन्न कराई जाती है।

इसके  अतिरिक्त शीतला देवी मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर,मो0 बाज़ार महमूदाबाद चौराहा बिसवा चौराहा,विवेक नगर में: बच्चे, नौजवान ,बुजुर्ग तथा माताएं बहने इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर सम्मिलित हो रहे हैं, कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक निर्मल श्रीवास्तव मोहित श्रीवास्तव (वासू) ,हिमांशु जैन, अनुराग शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, आशीष पांडे ऋषि श्रीवास्तव, इंद्र विक्रम सिंह, ऋषभ शुक्ला, रोहित मिश्रा,नमन जैन इसी तरह आदि स्थानो पर नगर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है..