विजय रूपाणी बोले गुजरात की हिंसा कांग्रेस की सुनियोजित साजिश

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज लखनऊ में एकता संवाद में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए विजय रूपाणी ने गुजरात में हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज लखनऊ में एकता संवाद में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए विजय रूपाणी ने गुजरात में हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है।   गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात की हिंसा को कांग्रेस की एक सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए इतिहास अपने कुटुंब तक ही सीमित है। इस क्रम में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर सावरकर और डॉ. भीमराव अंबेडकर की अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा अब देश की महान विभूतियों को छुपा नहीं रहने देगी। भाजपा देश के लोगों के सामने सही इतिहास ला रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास को देश के अन्य राज्य अंगीकृत कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनको यह अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसे में वह लोग समय-समय पर माहौल खराब को सुनियोजित साजिश रच रहे हैं।   गुजरात में हो रहे उत्तर भारतीयों के साथ अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस के विधायक ने यह साजिश रची थी। स्टेचू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने एकता को खंडित करने का प्रयत्न किया। सरकार ने उसे रोका और गुजरात में बसे हुए जितने भी नॉन गुजराती हैं उन्हें सुरक्षा दी। गुजरात की परंपरा रही है जिस तरीके से दूध में शक्कर मिल जाती है उसी तरह सब लोग वहां पर साथ में रह रहे हैं। गुजरात के विकास में भी उनका बहुत बड़ा योगदान है और सरकार की ओर से उसी वक्त कड़े से कड़े कदम उठाए गए। सब की सुरक्षा के लिए व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा मामले में करीब 700 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से 50 से ज्यादा लोग कांग्रेस पार्टी के निकले। रूपाणी ने कहा सरकार ने उनका साजिश को विफल बनाया और जितने भी नॉन गुजराती हैं उन सब की सुरक्षा की जिम्मेदारी गुजरात सरकार की है। राहुल गांधी को ट्वीट करके इस मसले को छेड़ना नहीं चाहिए, बल्कि उस पर कदम उठाना चाहिए।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-गुजरात आज देश में विकास का मॉडल बना  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में गुजरात के विकास मॉडल की जमकर सराहना की। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योगी आदित्यनाथ के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एकता संवाद में थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरात आज देश में विकास का मॉडल बना है।   #MeToo: मायावती ने एमजे अकबर के बहाने भाजपा पर साधा निशाना यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि गुजरात की समृद्धि है तो देश की समृद्धि बनी है। कुछ लोग बेवजह ही वहां का माहौल खराब करने के प्रयास में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरत में आपको बड़ी मात्रा में उत्तर भारतीय नागरिक बड़ी शान, गर्व और सुरक्षा के साथ रहते मिलेंगे। यह लोग वहां से अपनी आजीविका कमाते हैं और वहां के विकास में अपना योगदान देते हैं।  उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को गुजरात विश्व की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। वहां पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसकी स्थापना में उत्तर प्रदेश का भी बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश की जनता ने भी सरदार साहब की मूर्ति के निर्माण के लिए जो लोहा, मिट्टी और जल उपलब्ध कराया था।   IIM लखनऊ के डायरेक्टर प्रोफेसर अजीत प्रसाद को आया हार्ट अटैक, SGPGI में भर्ती यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उसके लिए आप सभी को निमंत्रण देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आएं हैं। मैं इस अवसर पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं अभिनंदन करता हूं।   आत्‍महत्‍या का प्रयास करने वाली डॉक्‍टर ने ट्राॅमा में तोड़ा दम यह भी पढ़ें योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की अब तक की सबसे विशालतम प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से गुजरात के सरदार सरोवर तट पर बनकर तैयार है। 31 अक्टूबर को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा लोकार्पण होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में देश के 562 रियासतों को एकजुट करके भारत के गणराज्य का निर्माण किया।     उत्तर प्रदेश में वोटों के बिखराव से मिशन 2019 पूरा करेगी भारतीय जनता पार्टी यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि वास्तव में कहा जा सकता है कि वे आधुनिक भारत के शिल्पी हैं। उस समय इस देश के राजे-रजवाड़ों को भड़काकर भारत को खंडित करने की साजिश रची जा रही थी। उस समय भारत माता के महान सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म गुजरात की धरती पर हुआ।     रहें सतर्क, कहीं पूजा के बहाने जेवर ठगने वालों के निशाने पर तो नहीं हैं आप यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद देश को अनेक खांचों में बांट कर रख दिया था। अंग्रेजों ने ऐसी साजिश रची कि यह देश आजाद तो हो, पर आजादी के साथ-साथ अलग-अलग टुकड़ों में बंट जाए।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात की हिंसा को कांग्रेस की एक सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए इतिहास अपने कुटुंब तक ही सीमित है। इस क्रम में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर सावरकर और डॉ. भीमराव अंबेडकर की अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा अब देश की महान विभूतियों को छुपा नहीं रहने देगी। भाजपा देश के लोगों के सामने सही इतिहास ला रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास को देश के अन्य राज्य अंगीकृत कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनको यह अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसे में वह लोग समय-समय पर माहौल खराब को सुनियोजित साजिश रच रहे हैं। 

गुजरात में हो रहे उत्तर भारतीयों के साथ अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस के विधायक ने यह साजिश रची थी। स्टेचू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने एकता को खंडित करने का प्रयत्न किया। सरकार ने उसे रोका और गुजरात में बसे हुए जितने भी नॉन गुजराती हैं उन्हें सुरक्षा दी। गुजरात की परंपरा रही है जिस तरीके से दूध में शक्कर मिल जाती है उसी तरह सब लोग वहां पर साथ में रह रहे हैं। गुजरात के विकास में भी उनका बहुत बड़ा योगदान है और सरकार की ओर से उसी वक्त कड़े से कड़े कदम उठाए गए। सब की सुरक्षा के लिए व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा मामले में करीब 700 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से 50 से ज्यादा लोग कांग्रेस पार्टी के निकले। रूपाणी ने कहा सरकार ने उनका साजिश को विफल बनाया और जितने भी नॉन गुजराती हैं उन सब की सुरक्षा की जिम्मेदारी गुजरात सरकार की है। राहुल गांधी को ट्वीट करके इस मसले को छेड़ना नहीं चाहिए, बल्कि उस पर कदम उठाना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-गुजरात आज देश में विकास का मॉडल बना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में गुजरात के विकास मॉडल की जमकर सराहना की। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योगी आदित्यनाथ के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एकता संवाद में थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरात आज देश में विकास का मॉडल बना है।

उन्होंने कहा कि गुजरात की समृद्धि है तो देश की समृद्धि बनी है। कुछ लोग बेवजह ही वहां का माहौल खराब करने के प्रयास में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरत में आपको बड़ी मात्रा में उत्तर भारतीय नागरिक बड़ी शान, गर्व और सुरक्षा के साथ रहते मिलेंगे। यह लोग वहां से अपनी आजीविका कमाते हैं और वहां के विकास में अपना योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को गुजरात विश्व की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। वहां पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसकी स्थापना में उत्तर प्रदेश का भी बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश की जनता ने भी सरदार साहब की मूर्ति के निर्माण के लिए जो लोहा, मिट्टी और जल उपलब्ध कराया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उसके लिए आप सभी को निमंत्रण देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आएं हैं। मैं इस अवसर पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं अभिनंदन करता हूं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की अब तक की सबसे विशालतम प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से गुजरात के सरदार सरोवर तट पर बनकर तैयार है। 31 अक्टूबर को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा लोकार्पण होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में देश के 562 रियासतों को एकजुट करके भारत के गणराज्य का निर्माण किया।

उन्होंने कहा कि वास्तव में कहा जा सकता है कि वे आधुनिक भारत के शिल्पी हैं। उस समय इस देश के राजे-रजवाड़ों को भड़काकर भारत को खंडित करने की साजिश रची जा रही थी। उस समय भारत माता के महान सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म गुजरात की धरती पर हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद देश को अनेक खांचों में बांट कर रख दिया था। अंग्रेजों ने ऐसी साजिश रची कि यह देश आजाद तो हो, पर आजादी के साथ-साथ अलग-अलग टुकड़ों में बंट जाए।