जब जमीन के भीतर से निकलने लगी शराब, देखकर पुलिस हुई हैरान

पटना पुलिस ने खेत खोदकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि तस्कर की निशानदेही पर अन्य जगहों से शराब बरामद की जा सकती है। पटना पुलिस ने खेत खोदकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि तस्कर की निशानदेही पर अन्य जगहों से शराब बरामद की जा सकती है।  जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रेवां गांव में कुछ लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की जहां गांव के एक नवनिर्मित मकान में पुलिस ने तलाशी ली। वहां कुछ नहीं मिलने के बाद शक के आधार पर उसके बगल की खेत में जब पुलिस ने मिट्टी खोदी तो मिट्टी के भीतर दबाकर रखी गई 40 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया।  पुलिस ने मौके से एक तस्कर  को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्‍यक्ष शंभू यादव ने बताया कि उन्‍हें रविवार को गुप्‍त सूचना मिली थी कि रेवां गांव के ललित यादव, विनय यादव व उसके चचेरे भाई नीरज यादव उर्फ पंकज अवैध रूप से शराब के धंधे में लिप्‍त है। इस सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई।   वे लोग शराब बेचने के लिए अपने घर व पास के खेत में शराब गाड़कर रखे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए ललित के घर व उसके खेत से 40 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की. साथ ही मौके से नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्‍यक्ष ने बताया कि अन्‍य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रेवां गांव में कुछ लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की जहां गांव के एक नवनिर्मित मकान में पुलिस ने तलाशी ली। वहां कुछ नहीं मिलने के बाद शक के आधार पर उसके बगल की खेत में जब पुलिस ने मिट्टी खोदी तो मिट्टी के भीतर दबाकर रखी गई 40 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया।

पुलिस ने मौके से एक तस्कर  को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्‍यक्ष शंभू यादव ने बताया कि उन्‍हें रविवार को गुप्‍त सूचना मिली थी कि रेवां गांव के ललित यादव, विनय यादव व उसके चचेरे भाई नीरज यादव उर्फ पंकज अवैध रूप से शराब के धंधे में लिप्‍त है। इस सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई। 

वे लोग शराब बेचने के लिए अपने घर व पास के खेत में शराब गाड़कर रखे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए ललित के घर व उसके खेत से 40 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की. साथ ही मौके से नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्‍यक्ष ने बताया कि अन्‍य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.