
पिछले शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर छोटे बजट की चार फिल्में रिलीज़ हुईं लेकिन पहले तीन दिनों में इन फिल्मों ने कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखायाl आइये इनकी कमाई पर एक नज़र डाल लेते थे.
हेलीकॉप्टर ईला
प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी काजोल और रिद्धि सेन स्टारर फिल्म हेलीकॉप्टर ईला ने इस रविवार को एक करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन कियाl फिल्म ने 60 लाख रूपये से ओपोनिंग ली थी और शनिवार को करीब एक करोड़ रूपये की कमाई हुईl फिल्म को अब तक दो करोड़ 85 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका हैl ये फिल्म एक सिंगल माँम की कहानी है जो अपने युवा बेटे की परवरिश के लिए उससे हद से आगे के केयर दिखाना चाहती हैl
तुम्बाड
राही अनिल बर्वे और आनंद गांधी के निर्देशन में बनी सोहम शाह स्टारर फिल्म तुम्बाड में लगातार अच्छी ग्रोथ दिखी हैl फिल्म ने तीन करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl फिल्म को हर दिन अच्छा ग्रोथ मिल रहा है जो बता रहा ही कि इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से फायदा हो रहा हैl 65 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली तुम्बाड ने शनिवार को एक करोड़ 15 लाख रूपये और रविवार को एक करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl फिल्म की कहानी 19वी सदी के अंत में पुणे के आस-पास किसी तुम्बाड गांव की है और इस गांव में राव परिवार अभिशाप और आशीर्वाद दोनों से ही ग्रस्त है। उनके पास है खानदानी खजाना है जहां तक पहुंचने का रास्ता और तरीका बेहद खतरनाक। इस फिल्म को आगे अच्छी कमाई करने का पोटेंशियल है।