
सीतापुर ht तंबौर मोड़ से रेउसा तक 23 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण व निमार्ण कार्य सीतापुर सासंद राजेश वर्मा ने शिलान्यास किया इस अवसर पर उन्होंने शिलान्यास का अनावरण कर पूजाअर्चना कर नारियल फोड़ाकर किया तंबौर से वाया महमूदाबाद होकर लखनऊ जाने वाली इस सड़क में रेउसा से तंबौर तक 23 किलोमीटर बहुत ही खराब थी जिसे ठीक करने के साथ साथ उसके चौड़ीकरण हेतु सांसद सीतापुर द्वारा बीते वर्ष केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था.
जिसके स्वीकृत होने के बाद इस पर काम प्रारम्भ हुआ।अनावरण के बाद मौजूद लोगों सम्बोधित करते हुए राजेश वर्मा ने कहा कि केंद्रीय सड़क निधि से बनने वाली यह सड़क अब साढ़े पांच मीटर के स्थान पर सात मीटर चौड़ी होगी जिस पर 4563 -12 लाख की लागत आएगी और यह सड़क मार्च 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बनने से लोगो को आवागमन में सुबिधा होगी क्योंकि किसी क्षेत्र के विकास में अच्छी व चौड़ी सड़के होना जरूरी है । उन्होंने लोगो को बताया कि हमारी सरकार द्वारा अनेक योजनाए संचालित की जा रही है जिसमे दिसम्बर 2018 तक क्षेत्र का कोई गांव मजरा बिजली से अछूता नही रहेगा।क्षेत्र के लोगो की आवश्यकता के लिए तंबौर से कटौली (खीरी) के मध्य शारदा नदी पर पक्के पुल हेतु प्रस्ताव लम्बित है फिर भी आने वाले दिनों में शारदा पर कछुआ पुल बनाकर तंबौर से सिसैया से जोडा जाएगा। इसी क्रम में सांसद ने पांच गांवों का भ्रमण किया जिनमें लहरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत कठूरा व सेउता विधानसभा की ग्राम पंचायत सिसैया दरियाना व बेलहा दरियाना व तमोलिन पुरवा व रमुवापुर पहुंचे तथा जन साधारण से मुलाकात की और समस्याओं को सुनकर तुरन्त निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सार्वजनिक निमार्ण विभाग अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता ,नीरज वर्मा ,रामजीवन जायसवाल ,जय कुमार वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।