
सिधौली-सीतापुर: स्थानीयकोतवाली क्षेत्र के चंदनापुर मजरा हुसेनगंज में रविवा देर सांय काल एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता पाया गया. बताया जा रहा है कि ससुराली जनों ने मायके पक्ष को सूचना दिए ही शव को फांसी से उतार दिया। मायके पक्ष की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावी कार्रवाई में लगी है। 
चन्दनपुर निवासी प्रदीप यादव की 22 वर्षीय पत्नी रिन्की का शव रविवार शाम घर के अंदर एक कमरे में फांसी पर लटकता पाया गया। बदहवास ससुराल वालों ने आनन फानन मे शव को नीचे उतारा। इसी बीच सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अटरिया थाना इलाके के खेमपुर निवासी विवाहिता के पिता अशोक यादव ने कहा कि उसकी पुत्री के गले पर निशान हैं। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि सूचना मिली है वह मौके पर जा रहे हैं। प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी