गीतकार वैरामुतू ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया झूठा

तमिल कवि और गीतकार वैरामुतू ने अपने उपर लगे सभी यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया है और कहा है कि उन्होंने अपनी रक्षा के लिए सभी सबूत एकत्र कर लिए हैं।

वैरामुतू का यह बयान मीटू आंदोलन के तहत उनके उपर कई महिलाओं द्वारा कथित यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाए जाने के बाद आया है। गायक चिन्मययी श्रीपाड़ा ने भी ट्विटर पर उनके उपर आरोप लगाया था कि स्विट्जरलैंड में एक कार्यक्रम के आयोजकों ने उन्हें वैरामुतू के साथ सहयोग करने के लिए कहा था। 

वैरामुतू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मेरे खिलाफ सभी आरोप झूठे हैं। यदि यह सच है तो जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं वे मेरे खिलाफ केस दर्ज करा सकते हैं। मैं इसके लिए इंतजार कर रहा हूँ। मैंने वरिष्ठ वकीलों के साथ इसको लेकर चर्चा की है। मेरे पास सभी सबूत हैं। मुझे कोई यह प्रमाण नहीं दे सकता की मैं एक अच्छा या बुरा व्यक्ति हूं । अदालत को फैसला करने दीजिए, मैं अदालत का सम्मान करता हूं।

 पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के उपर 2008 में फिल्म शूट के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से मीटू आंदोलन के तहत देश में कई नामचिन हस्तियों के उपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है ।