टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य महंत माया गिरी हुए ब्रह्मलीन, भक्तों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

आज दोपहर टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य महंत 108 माया गिरी ब्रह्मलीन हो गए। सूचना मिलने के बाद से ही भक्तों का बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार, तकरीबन 12:30 बजे उन्होंने अपनी देह त्याग दी। मंदिर के  कर्मचारी उनकी समाधि बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

उनकी अंतिम यात्रा शाम तकरीबन बजे पल्टन बाजार से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट के लिए प्रस्थान करेगी। 

इसके बाद उनको टपकेश्वर मंदिर में ही समाधि दी जाएगी।