
इंसान दिनभर में जाने कई परेशानियों का सामना करता है जिनके कारण शाम तक उसका मूड खराब हो ही जाता है। अगर आपका मन दुखी है, तो कुछ खाने बैठ जाएं। इन 5 में से कुछ ट्राई करें, काफी बेहतर महसूस होगा। 

खानें ये 5 चीजें:-
1. डार्क चॉकलेट: दुख में हैं, तो इसे खाकर खुशी महसूस होगी। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे खाने से तनाव वाले हार्मोन कम होते हैं, अच्छे बढ़ जाते हैं।
2. विटामिन बी-12: अंडे का सेवन करने से डिप्रेशन भी नहीं होता है। अंडे में कोलीन होता है। इसके सेवन से मूड अच्छा होता है।
3. कॉफी: कॉफी या चाय इंसान के मूड सही करने में बहुत ही असरदार इलाज है।
4. फलियां: फलियों में विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है। अवसाद और तनाव को कम करती है। हरी चीजों का सेवन करें।
5. अखरोट: ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की कमी पूरी करें। मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, बार बार मूड खराब हीने की समस्या है तो अखरोट खाएं। इसे खाकर मिजाज ठीक होगा।