
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी बेंगलुरू में शनिवार को सेवारत और सेवानिवृत्त हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) कर्मचारियों के साथ बातचीत के लिए पहुंचे। एचएएल के कर्मचारियों से राहुल गांधी ने कहा कि जब बराक ओबामा ने कहा था कि केवल भारत ही एक ऐसा देश है जो हमारा मुकाबला कर सकता है, वह उन्होंने आप लोगों के कामों को देखकर कहा था। एचएएल सिर्फ एक कंपनी नहीं है।
जब भारत को आजादी मिली तो देश ने विशिष्ट क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए कुछ सामरिक संपत्तियां बनाईं। जैसे आइआइटी उच्चशिक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। इसी तरह एचएएल भारत को एयरो स्पेस में ले जाने वाली सामरिक संपत्ति है। मैं दिल से बताना चाहता हूं कि इस देश के लिए आपने जो किया है, वह जबरदस्त है और देश आपका कर्जदार है