
सीतापुर:ht सिधौली स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बे के श्री विमलनाथ महिला महाविद्यालय सिधौली में शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी की मौजूदगी में सैकड़ों छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण प्रशिक्षित ट्रेनरों के द्वारा सिखाये गए.
शनिवार का दिन श्री विमलनाथ डिग्री कालेज की छात्राओं के लिए खास रहा कालेज की छात्राओं को सिधौली कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में 250 छात्राओ में अपनी सुरक्षा के दांव पेच व मार्सल आर्ट के सिखाये गए कालेज प्रबन्धक सजंय जैन ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्राओ का हौसला और आत्मविश्वास बढ़ा है इस अवसरपर ट्रेनर कांस्टेबिलों वरुण, कुलदीप चौधरी, महिला कांस्टेबल प्रियंका चाहल आदि ने छात्राओ को बचाव के गुर सिखाए इस अवसर कालेज के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि की मौजूदगी नजर आई