माँ दुर्गा पूजा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा

सीतापुर:ht सिधौली स्थानीय तहसील मुख्यालय पर शनिवार को नगर के मोहल्ला बाजार में चल रही भव्य समिहिक माँ दुर्गा पूजा में भक्तो ने नवरात्रि के चौथे दिन पांचवे स्वरूप मां स्कंदमाता का पूजन कर मनवान्छित वर की कामना की माँ दुर्गा पूजा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा

मोहल्ला बाजार में दुर्गा पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के 31वें सामुहिक महोत्सव में रोजाना हजारो की संख्या में भक्त महिलाएं व पुरूष सामिल होते है दर्जनो भक्तो ने पूजा स्थल पर पहुँच कर सुबह की आरती में भाग लिया । इसके पूर्व आचार्य अनिल शास्त्री व यजमान पप्पू जायसवाल द्वारा पूर्व संध्या पर माता दुर्गा सामुहिक आरती में माँ जगदम्बा का हजारो भक्तो ने गुणगान किया जय माता दी ।शेरो वाली मैया तेरी सदा ही जय जय कार आदि गगन चुम्भी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो हो गया माँ दुर्गा पूजा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा

मान्यता है माता स्कन्दमाता की आराधना से दुखो से मुक्ति पाकर भक्त का मोक्ष का मार्ग सुलभ होता है व निसन्तान दम्पत्तियों की संतान प्राप्ति की बाधाएं दूर होती हैं समिति के महामंत्री पंकज अवस्थी ने बताया कि माता स्कन्दमाता मा भवानी का पांचवां स्वरूप चतुर्भुजी है इनके दाएंऊपर के हाथ मेपुत्र स्कंद विराजमान हैं नीचे हाथ मे कमल और बायां ऊपर वाला हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में व नीचे वाले हाथ मे कमलपुष्प है

उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को कलश स्थापना व् मूर्ति स्थापना के साथ प्रारम्भ हुई पूजा का -महाष्टमी एवं श्रृंगार पूजन 17 अक्टूबर महाष्टमी व हवन 18 अक्टूबर को कन्याभोज व 19 अक्टूबर को महानवमी के दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी और माता की मूर्ति का विसर्जन भटपुर घाट में होगा इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम नाथ शर्मा राकेश पांडे गुड्डू शर्मा उमेश बाजपेई टिंकल तिवारी भोले शर्मा आलोक जायसवाल दीनानाथ गुप्ता शशांक मिश्र सुधीर आशीष कश्यप शिवाकांत शुक्ल; रामनरेश राजपूत तन्नू रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे इसके अतरिक्त नगर के महमूदाबाद चौराहा तहसील रोड विसवां चौराहा पूर्वी देवी मंदिर शीतला माता मंदिर काली माता मंदिर सिधेश्वर महादेव मंदिर में स्थित पूर्णागिरि मन्दिर सिनेमाहाल के निकट आदि स्थानों पर भक्तों द्वारा माता के पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन बड़ी श्रद्धा भक्ति से किया जा रहा है