युवती को नशे का आदी बनाया, एक ही रात में दो बार हुई दरिंदगी का शिकार

थाना सुभानपुर के तहत आते गांव लक्खण खोले और गांव दयालपुर में 24 वर्षीय युवती से एक रात में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने 10 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। छह अभी भी फरार हैं। थाना सुभानपुर के तहत आते गांव लक्खण खोले और गांव दयालपुर में 24 वर्षीय युवती से एक रात में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने 10 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। छह अभी भी फरार हैं।  पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की है कि पांच महीने पहले जालंधर में गैस एजेंसी पर काम करने वाले भोलू नाम के युवक से उसकी जान पहचान हुई। भोलू नशे का आदी है। वह उसे भी नशा करवाने लगा। धीरे-धीरे वह नशे के दलदल में फंस गई। इस बीच उसने नशे का कारोबार करने वाले अपने दोस्त सोनू से उसकी जान पहचान करवा दी। नशे के लिए उसका गांव लक्खण आना जाना शुरू हो गया। वे लोग उससे नशे का कारोबार भी करवाने लगे।  युवती ने पुलिस को बताया कि सोनू के पड़ोस में रहने वाले सीरी नाम के युवक ने उसे अपने घर में रहने के लिए कमरा दे दिया। 10 अक्टूबर को सीरी के घर पर उसके जन्मदिन की पार्टी थी। उसने अपने सभी दोस्त बुला रखे थे। रात साढ़े नौ बजे सीरी उसे बहाने से बुलाकर खेतों में ले गया। वहां उसने और उसके पांच दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया लेकिन डीजे की आवाज में उसकी आवाज दब गई।   ट्वाय ट्रेन देख बच्चे सीखेंगे रेल की तकनीक यह भी पढ़ें युवती ने बताया कि उनके चंगुल से छूटकर वह गांव दयालपुर अपने जानकार सतपाल के पास पहुंची। सतपाल उसे अपने क्वार्टर में ले गया। वहां उसके तीन साथी हाेशियारपुर निवासी सुखविंदर सिंह, गुरदासपुर के रविंदर सिंह और मजीठा निवासी कुलविंदर सिंह भी मौजूद थे। ये सभी एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वहां उन चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।  युवती ने बताया कि अगले दिन जब वह वापस सीरी के घर पहुंची और उसकी दादी और बुआ को सारी बात बताई। उन्होंने उलटा चोरी का इल्जाम लगा दिया और मारपीट की। वहां से अपनी जान बचाकर वह थाना सुभानपुर पहुंची। पुलिस ने पीडि़ता को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया है।   कपूरथला-थम नही रहा डेंगू का प्रकोप, जिले में मरीजों की संख्या 273 तक पहुंची यह भी पढ़ें आज मेडिकल बोर्ड करेगा चेकअप  डॉ. बीएस बैंस का कहना है कि युवती को काफी चोटें आई हैं। सुबह मेडिकल टीम पीडि़ता का चेकअप करेगी। रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।   फूड सेफ्टी की टीम ने की कोल्ड स्टोरों की चेंकिग यह भी पढ़ें गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी : एसएचओ  थाना सुभानपुर के एसएचओ सतनाम सिंह का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 10 में से चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए हैं। छह अभी फरार हैं। छापामारी की जा रही है

पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की है कि पांच महीने पहले जालंधर में गैस एजेंसी पर काम करने वाले भोलू नाम के युवक से उसकी जान पहचान हुई। भोलू नशे का आदी है। वह उसे भी नशा करवाने लगा। धीरे-धीरे वह नशे के दलदल में फंस गई। इस बीच उसने नशे का कारोबार करने वाले अपने दोस्त सोनू से उसकी जान पहचान करवा दी। नशे के लिए उसका गांव लक्खण आना जाना शुरू हो गया। वे लोग उससे नशे का कारोबार भी करवाने लगे।

युवती ने पुलिस को बताया कि सोनू के पड़ोस में रहने वाले सीरी नाम के युवक ने उसे अपने घर में रहने के लिए कमरा दे दिया। 10 अक्टूबर को सीरी के घर पर उसके जन्मदिन की पार्टी थी। उसने अपने सभी दोस्त बुला रखे थे। रात साढ़े नौ बजे सीरी उसे बहाने से बुलाकर खेतों में ले गया। वहां उसने और उसके पांच दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया लेकिन डीजे की आवाज में उसकी आवाज दब गई।

युवती ने बताया कि उनके चंगुल से छूटकर वह गांव दयालपुर अपने जानकार सतपाल के पास पहुंची। सतपाल उसे अपने क्वार्टर में ले गया। वहां उसके तीन साथी हाेशियारपुर निवासी सुखविंदर सिंह, गुरदासपुर के रविंदर सिंह और मजीठा निवासी कुलविंदर सिंह भी मौजूद थे। ये सभी एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वहां उन चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

युवती ने बताया कि अगले दिन जब वह वापस सीरी के घर पहुंची और उसकी दादी और बुआ को सारी बात बताई। उन्होंने उलटा चोरी का इल्जाम लगा दिया और मारपीट की। वहां से अपनी जान बचाकर वह थाना सुभानपुर पहुंची। पुलिस ने पीडि़ता को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया है।

आज मेडिकल बोर्ड करेगा चेकअप

डॉ. बीएस बैंस का कहना है कि युवती को काफी चोटें आई हैं। सुबह मेडिकल टीम पीडि़ता का चेकअप करेगी। रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी : एसएचओ

थाना सुभानपुर के एसएचओ सतनाम सिंह का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 10 में से चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए हैं। छह अभी फरार हैं। छापामारी की जा रही है