ये राष्ट्रभक्त है!

ये पागल कई अक्लमंद सोशल एक्टिविस्ट से ज्यादा दिमागदार है। गैर इस्लामी तौर-तरीकों से इस्लाम को बदनाम करने वाले कट्टर मुसलमानों के खिलाफ मुहिम का ब्रांड एम्बेसेडर है ये। नमाज में मोदी के खिलाफ बद्दुआ करने के बाद प्रधानमंत्री बन चुके मोदी जी की तारीफ करने वाले मौलानाओं पर तंज की पेशकश करने वाला है। ये बात अलग है कि ये भले ही दिमाग का कुछ खिसका हुआ हो। ये बात भी अलग है कि इसने कानून व्यवस्था को चुनौती देने का अपराध किया। लेकिन जुमे के दिन यूपी के मुख्यमंत्री के कार्यालय (एनेक्सी) के बाहर मुस्लिम गेटअप और वेशभूषा में बीच सड़क पर नमाजनुमा इसकी प्रस्तुति बहुत बड़ा संदेश दे गयी। दो-तीन मिनट की इसकी प्रजेंटेशन को मैं सड़क पर नमाज और सियासत में धर्म को इस्तेमाल करने के खिलाफ एक प्रतीकात्मक पेशकश मानता हूं। इसे सड़क पर नमाज के खिलाफ प्रदर्शन मानता हूं। 

इसका वीडियो सारी दुनिया में वायरल हो चुका है। जेल जाने की कुर्बानी देकर इस शख्स ने दुनिया को बताया है कि चंद मुसलमान किस तरह हिन्दुस्तान की जम्हूरियत का नाजायज फायदा उठाते है। इस कैम्पेन पर करोड़ों रूपये और लम्बा वक्त भी खर्च किया जाता तब भी सड़क पर नमाज या गैर मुस्लिमों के भी सड़क पर धार्मिक कार्यक्रमों के खिलाफ ये मैसेज इतने जल्दी दुनिया के सामने नहीं आता। इस पगले ने ये मैसेज जेल जाने की कीमत पर अंजाम दे दिया।

-नवेद शिकोह
9 918223245