संदिग्ध अवस्था में पुलिस लाइन में लटकता मिला सिपाही का शव

हरदोई ht जनपद में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन की एक बैराक में सिपाही के सुसाइड करने की खबर आग की तरह फैली, आनन-फानन में पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया घटना के वक़्त बैराक का दरवाजा अंदर से बंद था, दराज़ से झांकने पर पता चला कि अंदर सिपाही अंगौछे से फांसी के फंदे पर झूल रहा था, आनन-फानन में बैराक का दरवाजा तोड़कर सिपाही के शव को बाहर निकाला गया फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।संदिग्ध अवस्था में पुलिस लाइन में लटकता मिला सिपाही का शव

 हरदोई की पुलिस लाइन में आज सिपाही संदीप यादव का उसकी बैराक में लटकता हुआ शव पाया गया दरअसल संदीप का भाई संजय यादव जब अपने भाई की बैराक पर पहुंचा तो काफी देर तक दस्तक देने के बाद जब दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो संजय ने पुलिस लाइन के मेजर से संपर्क किया और फिर दोनों ने मिलकर दरवाजे की दराज़ से झांका तो अंदर सिपाही संदीप यादव का शव फांसी के फंदे पर झूलता नजर आया, जिसके बाद आनन फानन में दरवाजे को तोड़ कर संदीप का शव उतारा गया , सुबह से संदीप यादव अपने परिजनों का फोन नहीं पिक कर रहा था था जिसके बाद घरवालों ने हरदोई में तैनात संदीप के बड़े भाई संजय यादव को सूचित किया था तब संजय यादव अपने भाई की खबर लेने उसके बैराक पर पहुंचा था

 पुलिस लाइन में सिपाही के सुसाइड की खबर मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है वहीं पुलिस के अधिकारी इस पूरी घटना को संदिग्ध बता रहे हैं और मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं संदीप यादव पिछले 3 महीनों से लाइन हाजिर चल रहा था सांडी थाने में तैनाती के दौरान उसको लाइन हाजिर किया गया था जिसकी वजह से भी वह डिप्रेशन में था पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।