
साजिद खान पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले के बाद चारों तरफ से उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा रहा है. साजिद खान पर कुछ महिलाओं ने बदसलूकी के इल्जाम लगाए हैं. इन आरोपों के तुरंत बाद ही आज साजिद को फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के निर्देशन से हटा दिया गया है. अब उनके परिवार से भी लोगों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. थोड़ी देर पहले ही फिल्ममेकर-एक्टर और साजिद के कजिन फरहान अख्तर ने इस मामले पर अपना दुख जाहिर किया है तो वहीं अब साजिद की बहन फराह खान ने इसे अपने परिवार के लिए दुख की घड़ी बताया है.
फराह खान ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘यह समय मेरे परिवार के लिए काफी परेशानियों से भरा है. हमें एक बहेद गंभीर विषय से जूझना है. अगर मेरे भाई ने ऐसा कोई व्यवहार किया है तो उसे काफी प्रायश्चित करना होगा. मैं किसी भी स्थिति में ऐसे किसी व्यवहार का समर्थन नहीं करती हूं और मैं पूरी तरह उन महिलाओं के साथ खड़ी हूं जो पीड़ित हैं.’