
आज के वक्त में लड़कियां बहुत बदल गई है। वह अपने खिलाफ गलत चीज बिल्कुल सहन नहीं करती हैं लेकिन वक्त इतना ज्यादा बदल गया है या ये कहे कि लड़कियां वक्त से बहुत ज्यादा आगे निकल गई है। हरियाणा का एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएंगी। 
यह किस्सा हरियाणा के छछरौली के मलिकपुर खादर के रहने वाले गुलफाम का है। पूरे परिवार ने बड़ी धूम-धाम से निकाह किया था। दूल्हा और दुल्हन ने निकाह कबूल किया लेकिन कमरे में ऐसा कुछ हुआ कि दुल्हन सबकुछ छोड़कर भाग गई। जी हां, पहली रात के दिन पत्नी अपने पति को ताना मारती है कि वह पढ़ी-लिखी,मॉडर्न ख्यालों वाली औरत है। वह इस तरह दाढ़ी-मूंछ और कुर्ता पजामा पहनने वाले पति के साथ नहीं रह सकती है। बल्कि जींस टीशर्ट पहनने वाला पति होना चाहिए। पति उसे समझाता है कि वह अपने आप को बदलने की कोशिश करेगा। लेकिन सुबह तक दुल्हन रफा दफा हो जाती है।
सुबह जब पति उठता है तो वह देखता है तो उसे पत्नी नहीं मिलती है।जी हां, वह अपने भाई के साथ अपने सभी जेवर लेकर जाती है। पति पुलिस स्टेशन जाता है तो तफ्तीश में पता चलता है कि ससुराल वाले बहुत पुराने खयालात के हैं इसलिए वह घर छोड़ कर चली गईं।