
दिलदहला देने वाली यह घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां रहने वाले एक शख्स ने सूदखोरों से कर्जा लेकर पहले तो आफत मोल ले ली और फिर जब वह उनसे लिया उधार न चुका सका तो उसे अपनी पत्नी संग कुछ ऐसा करना पड़ा कि जानकर आपका शादी जैसे पवित्र रिश्ते से ही विश्वास उठ जाएगा। जी हां, कर्ज चुकाने की इस कहानी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयपुर शहर के हिरणमगरी की रहने वाली पीड़िता का पति मार्केटिंग का काम करता है। लगभग दो साल पहले उसके पति ने 28 लाख रुपए की किश्त बंधवाकर साहूकारों से एक मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद साहूकारों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद महिला के पति का अचानक व्यवहार बदल गया। वह परेशान रहने लगा।
दरअसल, वह साहूकारों का पैसा नहीं चुका पा रहा था जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को दाव पर लगा दिया। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह कर्ज देने वाले लोगों से बात करे, उनसे प्रेम संबंध बनाए और उनको घर बुलाकर संबंध बनाए। इसके लिए वह अपनी पत्नी को मजबूर करने लगा। पत्नी जब इसके लिए राजी न हुई तो पति ने उसे मारा-पीटा।
महिला की रिपोर्ट पर हिरणमगरी थाना पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर लिया है जबकि महिला के पति के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।