
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया कि ‘काजोल एक पॉवरफुल एक्ट्रेस हैं। इससे पहले भी वो बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वो हेलीकॉप्टर ईला से एक बार फिर आई हैं। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर ढाई करोड़ तक बिजनेस कर सकती है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है।’ हालांकि पिछले हफ्ते रिलीज हुए फिल्म ‘अंधाधुन’ से टकरा पाना काफी मुश्किल होगा।
फिल्म में काजोल का बिंदास अंदाज है जो अपने बेटे के साथ उसी की कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेती हैं। जहां कभी दोनों के बीच प्यार होता है तो कभी दोनों झगड़ने लगते हैं। साथ ही सिंगल मदर होने के चलते काजोल के संघर्षों को भी दिखाया गया है। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। बता दें कि काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ नजर आई थीं।