
सीतापुर आज कनेक्शन के लिए भटक रहा है. तमाम आवेदक अभी गैस कनेक्शन पाने के चक्कर काट रहे है रसोई घर को धुंआ मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लागू की थी. इस योजना के तहत निम्न आय वर्ग के लोगों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना पूरे देश में चलायी जा रही है. करीब एक वर्ष पहले गैस कनेक्शन देने के मामले में प्रदेश मे सीतापुर जिला देश में पहले स्थान पर था। लेकिन अब यह जिला कई पायदान नीचे पहुंच चुका है. 
इस सम्बन्ध में जब जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 76 हज़ार 742 गैस कनेक्शन वितरित किये जा चुके है. जो भी लोग इस योजना के तहत आवेदन कर रहे है उन्हें भी गैस कनेक्शन दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है.
हालांकि इस सम्बन्ध में लाभार्थियों का कहना है कि गैस कनेक्शन से उन्हें राहत तो मिली है लेकिन जिस तरह से रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है उससे उनका बजट बिगड़ने लगा है. पहले ये लोग कंडे, उपले और लकड़ियों के सहारे चूल्हा जलाकर कम खर्च में काम चला लेते थे किन्तु अब उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.(फोटो अभय सिह)जिलापूर्ति अधिकारी.