पति की मौत होते ही अस्पताल की छत से कूद कर पत्नी ने दी जान

पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल में इलाजरत पति की मौत के सदमे से आहत महिला ने आज अहले सुबह अस्पताल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से अस्पताल में सनसनी फैल गई है और लोग सकते में हैं। पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल में इलाजरत पति की मौत के सदमे से आहत महिला ने आज अहले सुबह अस्पताल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से अस्पताल में सनसनी फैल गई है और लोग सकते में हैं।   जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम प्रीति है जिसकी उम्र 28 वर्ष है वो वैशाली की रहने वाली थी। उसके पति का नाम सनोज था जो पेशे से मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव था और उसे लिवर में इंफेक्शन की शिकायत के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  प्रीति अपने पति की देखभाल के लिए अ्स्पताल में थी। सनोज का शुगर लेवल अचानक बढ़ गया और उसकी हालत खराब होने के बाद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई। प्रीति अपने पति की मौत से निराश थी और उसने पति की मौत के बाद खुद को भी खत्म करने का फैसला लिया और छत से कूद गई।  सुबह का वक्त होने के कारण लोगों ने जब सुना तो एकदम से सकते में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम प्रीति है जिसकी उम्र 28 वर्ष है वो वैशाली की रहने वाली थी। उसके पति का नाम सनोज था जो पेशे से मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव था और उसे लिवर में इंफेक्शन की शिकायत के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रीति अपने पति की देखभाल के लिए अ्स्पताल में थी। सनोज का शुगर लेवल अचानक बढ़ गया और उसकी हालत खराब होने के बाद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई। प्रीति अपने पति की मौत से निराश थी और उसने पति की मौत के बाद खुद को भी खत्म करने का फैसला लिया और छत से कूद गई।

सुबह का वक्त होने के कारण लोगों ने जब सुना तो एकदम से सकते में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।