जानिए इस गांव की कहानी यूं डरेंगी बेटियां तो फिर कैसे पढ़ेंगी बेटियां

सुपौल के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में मनचलों द्वारा अश्लील हरकतों  का विरोध  करने  पर 34 लड़कियों को स्कूल के हॉस्टल में घुसकर पिटाई की गई जिसके बाद अब सहरसा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो गांव का नया मामला सामने आया है जिसमें लड़कियों ने मनचलों की छेड़खानी से तंग आकर छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। सुपौल के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में मनचलों द्वारा अश्लील हरकतों  का विरोध  करने  पर 34 लड़कियों को स्कूल के हॉस्टल में घुसकर पिटाई की गई जिसके बाद अब सहरसा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो गांव का नया मामला सामने आया है जिसमें लड़कियों ने मनचलों की छेड़खानी से तंग आकर छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है।  छात्राओं ने बताया है कि छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कुछ लड़कियों के भाई ने जब छेड़खानी कर रहे मनचलों का विरोध किया तो आक्रोशित मनचलों ने उनपर हमला कर दिया। बाद में इस मामले में थाने में इन मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  छात्राओं का कहना है कि गांव में कोई भी हाईस्कूल ना होने के कारण उन्हें सात किलोमीटर दूर सिमरी बख्तियारपुर जाना पड़ता है। वहीं रास्ते में  कुछ मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मनचले उनके परिजनों की पिटाई कर देते हैं।  इन घटनाओं के बाद से ये छात्रायें बेहद डर गई हैं और तमाम छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। छात्राओं का कहना है कि उनकी पढ़ाई का बहुत नुकसान हो रहा है।    रोजगार की तलाश में पंजाब जा रहे बिहारी मजदूर, 10 दिनों में 75 हजार का पलायन यह भी पढ़ें इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बीते 4 अक्टूबर को आरोपित लड़के के चाचा मोहम्मद अफसर को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।  बताते चलें कि मंगलवार की सुबह एसडीओ अरविंद कुमार, एसडीपीओ मृदुला कुमारी, इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, अनि अनिल कुमार, मो निजामउद्दीन, सअनि अजत कुमार महिला व पुरूष पुलिस बलों के साथ चकभारो गांव का भ्रमण कर आरोपितों को आत्मसमर्पण करने का दबाव दिया। जबकि इस घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। जिसे लेकर दिन रात पुलिस छापेमारी कर रही है ।   क्या है मामला    बीते 4 अक्टूबर की सुबह सिमरीबख्तियारपुर बाजार कोचिंग जा रही छात्राओं के साथ चकभारो गांव स्थित पुल के समीप पूर्व से मौजूद मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद लड्डन, आसिफ के भाई द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर छींटाकशी की गई।  जिसका विरोध लड़की के भाई के द्वारा किया तो सभी आरोपित ने अपने पिता मोहम्मद कासिम के साथ मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे लेकर छात्रा के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।   कहा-एसडीपीओ ने   घटना को लेकर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापेमारी जारी है जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

छात्राओं ने बताया है कि छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कुछ लड़कियों के भाई ने जब छेड़खानी कर रहे मनचलों का विरोध किया तो आक्रोशित मनचलों ने उनपर हमला कर दिया। बाद में इस मामले में थाने में इन मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

छात्राओं का कहना है कि गांव में कोई भी हाईस्कूल ना होने के कारण उन्हें सात किलोमीटर दूर सिमरी बख्तियारपुर जाना पड़ता है। वहीं रास्ते में  कुछ मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मनचले उनके परिजनों की पिटाई कर देते हैं।

इन घटनाओं के बाद से ये छात्रायें बेहद डर गई हैं और तमाम छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। छात्राओं का कहना है कि उनकी पढ़ाई का बहुत नुकसान हो रहा है। 

इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बीते 4 अक्टूबर को आरोपित लड़के के चाचा मोहम्मद अफसर को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।

बताते चलें कि मंगलवार की सुबह एसडीओ अरविंद कुमार, एसडीपीओ मृदुला कुमारी, इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, अनि अनिल कुमार, मो निजामउद्दीन, सअनि अजत कुमार महिला व पुरूष पुलिस बलों के साथ चकभारो गांव का भ्रमण कर आरोपितों को आत्मसमर्पण करने का दबाव दिया। जबकि इस घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। जिसे लेकर दिन रात पुलिस छापेमारी कर रही है । 

क्या है मामला 

 बीते 4 अक्टूबर की सुबह सिमरीबख्तियारपुर बाजार कोचिंग जा रही छात्राओं के साथ चकभारो गांव स्थित पुल के समीप पूर्व से मौजूद मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद लड्डन, आसिफ के भाई द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर छींटाकशी की गई।

जिसका विरोध लड़की के भाई के द्वारा किया तो सभी आरोपित ने अपने पिता मोहम्मद कासिम के साथ मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे लेकर छात्रा के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । 

कहा-एसडीपीओ ने 

घटना को लेकर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापेमारी जारी है जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।