
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री पर भरी सभा मे चंदन तिवारी नामक लड़के ने चप्पल फेंका और नारेबाजी की। इस घटना के तुरत बाद जदयू नेताओं ने युवक की जमकर पिटाई की और सुरक्षाबलों ने तुरत सीएम को सुरक्षा घेरे में ले लिया। 
पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे गांधी मैदान थाने ले गई है। घटना 12 बजकर 30 मिनट की है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के छात्र समागम कार्यक्रम में हिस्सा लेने बापू सभागार गए थे और जैसे ही वो मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले थे चंदन ने चप्पल मंच पर फेंका और आरक्षण का विरोध करते हुए नारेबाजी की। चंदन औरंगाबाद का रहनेवाला है और वह खुद को सवर्ण सेना का सदस्य बता रहा है।
चंदन ने कहा कि आरक्षण की वजह से बिहार के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही और ये सब नीतीश कुमार की वजह से हो रही है। हम बेरोजगार कहां जाएं? हमारे सामने नौकरी की समस्या है, नीतीश कुमार को आरक्षण खत्म कर देना चाहिए।